फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Kisan Morcha Mandal President finds a threat written on a wall.

Meerut News: भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष को दीवार पर लिखी मिली धमकी

Sat, 13 Jun 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha Mandal President finds a threat written on a wall.
- पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भाजपा किसान मोर्चा के सरधना देहात मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मंडल अध्यक्ष ने ट्यूबवेल की दीवार पर धमकी भरे और आपत्तिजनक शब्द लिखे मिलने की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।रार्धना गांव निवासी संदीप कुमार भाजपा किसान मोर्चा के सरधना देहात मंडल अध्यक्ष हैं। थाना सरधना में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार सुबह वह खाद आदि लेकर अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर ट्यूबवेल की दीवार पर लिखे संदेशों पर पड़ी। आरोप है कि दीवार पर उन्हें गोली मारने की धमकी देने वाले शब्द लिखे हुए थे। साथ ही उनकी माता के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। संदीप कुमार ने बताया कि संदेश देखकर वह दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप गौतम, आसपास मौजूद किसानों तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को इसकी सूचना दी। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed