{"_id":"5fe1043d8ebc3e3b6175c2f7","slug":"bjp-is-opposed-to-farmers-and-youth-shivpal-yadav-meerut-news-mrt5167588136","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों-नौजवानों की विरोधी है भाजपा: शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों-नौजवानों की विरोधी है भाजपा: शिवपाल यादव
विज्ञापन
मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को सिवालखास कस्बे में आयोजित नौजवान-किसान रैली में भाजपा पर हमला बोला। कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों का दर्द देखते थे तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे, लेकिन आज किसानों पर भीषण ठंड में वाटर कैनन से हमला बोला जा रहा है, आंसू गैस छोड़ी जा रही है। ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का हक नहीं है।
शिवपाल यादव बोले कि आज सबसे ज्यादा किसानों पर संकट है। दोगुनी आय का वादा करने वाले लोग किसानों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि चार साल के अंदर क्या गन्ने का रेट बढ़ा। गन्ने का पेमेंट दो साल तक नहीं दिया जा रहा है। किसान विरोधी कानून ले आए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य का कहीं भी जिक्र नहीं है। खाद-डीजल का रेट बढ़ा लेकिन गन्ना, गेहूं, धान का कोई रेट नहीं बढ़ाया गया। मंडियों तक फसल ले जाने में किसानों को समस्या होती है तो दूसरे प्रदेशों में कैसे लेकर जाएंगे। ये मंडियों को खत्म करने का कानून लेकर आए हैं। कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था खराब कर दी। जीएसटी से छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी, ऐसी सरकार को हटाना होगा। आज थानों-तहसील में बिना पैसों के काम नहीं हो रहा है। मंत्री-विधायक भी पैसे ले रहे हैं। किसानों को नहरों तक का पानी तक नहीं मिल रहा।
सिवाल से हो गई शुरुआत
शिवपाल यादव ने कहा कि ये किसानों-जवानों-क्रांतिकारियों की धरती है। चौधरी चरण सिंह की धरती है। आज यहां उनकी पहली जनसभा की शुरुआत हो रही है। अब ये सिलसिला पूरे प्रदेश में चलेगा। अमित जानी को उन्होंने सिवालखास विधानसभा से पहला प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। जल्द ही सभी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
किसानों को दिया समर्थन
शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया कि वादे तो बहुत किए थे लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। अच्छे दिन लाने की बात करते थे। इन कानूनों से तो किसान मजदूर बनकर रह जाएंगे। प्रसपा किसानों को समर्थन देती है।
चौ. चरण सिंह को मिले भारत रत्न
शिवपाल यादव ने कहा कि चौ. चरण सिंह के किसानों के मसीहा थे। उनके पहले और बाद वालों को सबको भारत रत्न मिला लेकिन उनको नहीं मिला। चौधरी साहब को भी भारत रत्न दिया जाए।