फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट्रल मार्केट: राज्यमंत्री से मिलीं महिलाएं, बोलीं- 4 इंच की दीवार पर टिके मकान, सेटबैक छोड़ा तो गिर जाएंगे

Fri, 08 May 2026 10:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 08 May 2026 10:55 PM IST
सार

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में धरना दे रहीं महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को भड़क उठा। वे पैदल ही ऊर्जा राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच गईं। सेटबैक से राहत की मांग करते हुए डेढ़ घंटे धरना दिया। सोमेंद्र तोमर ने राहत का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Central Market: Women surrounded Somendra Tomar's residence, said this
सोमेंद्र तोमर के सामने सेटबैक का विरोध जताती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में आवास एवं विकास परिषद के नोटिस से लोगों में जबरदस्त रोष है। शाम को महिलाओं के सब्र का पैमाना छलक गया। पैदल मार्च निकालते हुए तेजगढ़ी के पास ए-ब्लॉक में स्थित ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का आवास महिलाओं ने घेर लिया। विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक घर के बाहर सड़क पर बैठकर महिलाओं ने धरना दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
Central Market: Women surrounded Somendra Tomar's residence, said this
मंत्री का दरवाजा न खुलने पर धक्का देकर खोलती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बाद में मंत्री का आवास खुला और वे घर के भीतर जमीन पर ही बैठीं। एडीएम सिटी, थाना नौचंदी व मेडिकल पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानीं। राज्यमंत्री ने महिलाओं की पीड़ा सुनी और कहा कि राहत के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसके बाद वे वापस लौटीं।
 
Central Market: Women surrounded Somendra Tomar's residence, said this
छलक पड़े आंसू। - फोटो : अमर उजाला
गोल मंदिर के पास सेक्टर 3-4 के चौराहे पर महिलाओं ने चौथे दिन भी धरना जारी रखा। वहीं सेक्टर-2 में भी दूसरे दिन धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि तमाम नोटिस की 15 दिन की मियाद पूरी हो गई है। ऐसे में आवास एवं विकास परिषद के लोग लगातार आकर परेशान कर रहे हैं। वे सेट बैक न छोड़ने पर ध्वस्तीकरण की धमकी दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Central Market: Women surrounded Somendra Tomar's residence, said this
धरना देकर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि 30-40 साल से रह रहे हैं। नोटिस के बाद अपने घरों में चल रहे छोटे-मोटे व्यापार बंद कर दिए थे लेकिन अब उनके आशियाने पर ही खतरा मंडरा रहा है। 40 साल पुराने ये मकान महज चार इंच की दीवार पर टिके हैं पिलर पर नहीं। अगर इनमें तोड़फोड़ हुई, तो पूरा मकान धराशायी हो जाएगा और सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। 
शाम को महिलाएं सड़कों पर उतरीं और सेक्टर-3, सेक्टर-2, सेंट्रल मार्केट होते हुए तेजगढ़ी के पास ए-ब्लॉक में स्थित ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास का घेराव किया। सूचना पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह व थाना नौचंदी और मेडिकल पुलिस भी पहुंची और समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानी। 


 
विज्ञापन
Central Market: Women surrounded Somendra Tomar's residence, said this
राज्यमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने खुद नाले पर घर बना रखा
दरवाजा न खुलने पर राज्यमंत्री के आवास के बाहर ही महिलाएं- विधायक जी न्याय करो ...., आवास विकास मुर्दाबाद, सेट बैक वापस लो ... आदि के नारे लगाए। इस बीच कुछ महिलाओं ने कहा कि विधायक ने ही नाले पर अतिक्रमण कर घर बनाया है। क्षुब्ध महिलाओं ने कहा कि जब वोट मांगने आएंगे तब हम भी दरवाजा नहीं खोलेंगे। इस दौरान कुछ महिलाएं बुरी तरह रोने लगीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed