फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP has expelled 10 leaders from the party in Meerut

पंचायत चुनाव 2021: भाजपा से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे ये 10 नेता, पार्टी ने किया निष्कासित

Thu, 22 Apr 2021 01:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Apr 2021 01:44 PM IST
सार

पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने ही चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
BJP has expelled 10 leaders from the party in Meerut
बीजेपी

विस्तार

मेरठ में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने ही चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। टिकट के कई दावेदारों के नाम सूची में नहीं होने के बावजूद वह चुनाव के मैदान में उतर गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने वाले 10 ऐसे प्रत्याशी, जो भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोविड अस्पताल की हकीकत: यहां नहीं मिल रहा इलाज, भर्ती मरीजों के हाल का भी नहीं पता, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन प्रत्याशियों का निष्कासन हुआ है, उनमें अंकित मोतला दादरी वार्ड नौ, अमित सोम सलावा वार्ड नौ, लाखन सिंह नवादा वार्ड 11, राजेश सोम खेड़ा वार्ड 11, संजीव पंवार गोटका वार्ड 12, मोहित शर्मा एडवोकेट वार्ड 13, हरि शर्मा रोहटा वार्ड 15, नरेंद्र गुर्जर सिवाल वार्ड 18, घनश्याम दास नालपुर वार्ड 22, भूपेंद्र तोमर भगवानपुर वार्ड 23 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में हालात बदतर, अमर उजाला की पड़ताल में खुली अस्पतालों के प्रभारियों की पोल, मरीजों को नहीं मिल रहे बेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed