फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP government is bringing revolutionary changes in the education sector: Shrichand Sharma

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही भाजपा सरकार : श्रीचंद शर्मा

Sun, 01 Feb 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
BJP government is bringing revolutionary changes in the education sector: Shrichand Sharma
मेरठ..कंवलजीत..सरकार द्वारा शिक्षकों के कैशलेस इलाज को लेकर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर जानक
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। मेरे प्रयास से एनसीआर क्षेत्र में महंगी जमीन होने से कम क्षेत्रफल में ही स्कूलों को मान्यता मिलने का रास्ता साफ हुआ है। यूपी बोर्ड के विद्यालयों को सीबीएसई में जाने पर एनओसी की बाध्यता नहीं रही है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी की वजह से यूजीसी एक्ट का कंटेंट खराब हुआ और इससे कारण ही लोग भड़क गए। मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।
विज्ञापन




सर्किट हाउस में शनिवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा के शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने एडेड, वित्तविहीन, प्राथमिक शिक्षक, अनुदेशक, रसोईये, शिक्षा मित्र आदि को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। इन सभी के आश्रित परिजन भी योजना में शामिल होंगे तो यह संख्या बढ़कर 75 लाख तक पहुंच जाएगी। इसका प्रीमियम भी सरकार जमा करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड से सीबीएसई में जाने पर स्कूल को पहले एनओसी जमा नहीं करनी है। डेढ़ महीने में एनओसी नहीं मिलने पर स्वत: ही एनओसी मान ली जाएगी। एनसीआर में बड़े स्कूलों को अपना प्राइमरी सेक्शन दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की अनुमति मिली है। इसमें उन्हें अलग से मान्यता नहीं लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम से अनावश्यक चीजें हटाई जा रही हैं और राष्ट्रवाद पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। प्रदेश में कक्षा छह से ही तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। मोदी सरकार वैज्ञानिकों को संरक्षण दे रही है। पहले संरक्षण नहीं मिलने के कारण दुनिया की ताकतें उन्हें खरीद लेती थीं। आज भारतीय वैज्ञानिक नए-नए अनुसंधान कर रहे हैं।
विज्ञापन




यूजीसी के नए नियमों में चूक होने पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
यूजीसी नए नियमों के सवाल पर पहले एमएलसी बिफर पड़े लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियम अगर विवादित न होते और उसमें कंटेंट खराब न होते तो लोग आक्रोशित नहीं होते। इस एक्ट में कोई न कोई चूक किसी अधिकारी से रह गई। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका संज्ञान लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास पहले से ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर रहा है। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, करूणेश नंदन गर्ग, सुनील भड़ाना, ममता शर्मा, मनोज शर्मा, कपिल त्यागी, मनोज वर्मा, धीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed