फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP government cheating on the public says shashi Walia

भाजपा सरकार ने जनता को दिखा धोखा : वालिया

Sun, 06 Jan 2019 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Jan 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
BJP government cheating on the public says shashi Walia
शशि वालिया

देवबंद में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने राफेल मामले में करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। इसके बावजूद भाजपा सरकार अपनी खामियां छिपाकर जुमलेबाजी कर रही है। उसने देश की जनता को धोखा दिया है।

विज्ञापन


रविवार को मोहल्ला ख्वाजा बख्स में कांग्रेस की बैठक में वालिया ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों से आम जनता का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। 

विज्ञापन

पीसीसी सदस्य संजीव कौशल, जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान, नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, राहत खलील, मजाहिर हसन, अनवार सिद्दीकी आदि ने कहा कि भाजपा घोटालेबाजों की सरकार है। भाजपा की नीतियों को लोग समझ चुके हैं। इसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। 

इस दौरान शशी वालिया ने शहजाद उस्मानी को देवबंद विधानसभा का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। बैठक में देवेंद्र राणा, अंजर उस्मानी, अफजाल कुरैशी, लईक अंसारी, नीरज मित्तल, विकास राणा, राशिद खां, अशरफ भारती, रेहान कुरैशी, ओमनाथ कश्यप, अशोक सैनी, सुरेश सैनी, मंगलू कश्यप, सुरेंद्र राणा, शहजाद, जुनैद त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed