फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP government accused of harassment and hollow promises.

Meerut News: भाजपा सरकार पर उत्पीड़न और खोखले वादों का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
BJP government accused of harassment and hollow promises.
परी​क्षितगढ़- सपा नेता मु​ख्य अति​थि सपा के राष्टीय महासचिव व राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के रजवाडा फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी ने सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन पूर्व विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में हस्तिनापुर विधानसभा के दलित समाज का था। इसमें राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन मुख्य अतिथि रहे।
सुमन ने भाजपा सरकार को दलित-मुस्लिमों का विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को लड़ाकर राज कर रही है और भाईचारे के लिए खतरा है। उन्होंने दलित व मुस्लिम समाज के उत्पीड़न की बात कही। अफसरशाही भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। विकास के नाम पर खोखले वादे किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग के हित में अनेक योजनाएं और विकास कार्य हुए थे। 2027 में दलित समाज सपा को वोट देकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भाजपा सरकार पर दलितों व मुस्लिमों पर अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। थानों में इन्साफ नहीं मिल रहा और अपराध पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नवंबर माह में आगरा में होने वाली दलित महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। संचालन अजय सागर और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने की। इस दौरान मुखिया गुर्जर, राजीव इंद्राज, राजन वर्मा, हिटलर त्यागी सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed