फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP created riots in Sambhal: Shivpal Yadav

संभल में भाजपा ने दंगा कराया: शिवपाल यादव

Sun, 01 Dec 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP created riots in Sambhal: Shivpal Yadav
मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर का नेता शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते सपाई
मुजफ्फरनगर जाते समय काशी टोल प्लाजा पर सपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि संभल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दंगा कराया है और जानबूझकर कराया है। ये प्रदेश में अमन चैन नहीं रहने देना चाहते हैं। हिंदू-मुस्लिम करके भारतीय जनता पार्टी के लोग बांटना चाहते हैं। आजादी की लड़ाई में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सब मिलकर लड़े थे। अब ये सभी को अलग करना चाहते हैं।
शिवपाल यादव शनिवार दोपहर दिल्ली से मुजफ्फरनगर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। काशी टोल प्लाजा पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। शिवपाल यादव ने कहा कि सभी अल्पसंख्यक लोगों को ये बांटने और देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की खिलाफ संघर्ष करेगी। आंदोलन करेगी और देश को बंटने नहीं देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने वोटों की लूट की है। बेईमानी की है। इनसे लड़ेंगे। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इसका जवाब जनता 2027 में भाजपा को हराकर देगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, निरंजन सिंह, एहतेशाम इलाही, रविंद्र प्रेमी, जितेंद्र गुर्जर, संगीता राहुल, शशि पिंटू राणा, परविंद्र सिंह ईशु, मेराज महलका और नेहा गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिलाध्यक्ष ने कहा जिनावर, वीडियो वायरल
काशी टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव के पहुंचने से पहले वहां काफी संख्या में सपाई उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें जिलाध्यक्ष जिनावर शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। कह रहे हैं कि कुछ जिनावर आ गए और कुछ आने वाले हैं। इनका सरदार मैं हूं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। विरोधी वीडियो वायरल कर रहे हैं, इसका अन्यथा मतलब न लगाया जाए।

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर का नेता शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते सपाई

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर का नेता शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed