फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Bhupendra Chaudhary first meeting,West UP Farmer leaders has eye on meeting

UP: भूपेंद्र चौधरी की पहली बैठक पर गड़ी किसान नेताओं की निगाहें, भाजपा ने दी है ये बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 01 Sep 2022 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Sep 2022 01:20 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी अपनी पहली बैठक का आगाज पश्चिम से करने जा रहे हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
BJP Bhupendra Chaudhary first meeting,West UP Farmer leaders has eye on meeting
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं। इन अभियानों में बूथ से लेकर मतदाता तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी पश्चिम से ही इन अभियानों की समीक्षा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी अपनी पहली बैठक का आगाज पश्चिम से करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


आगे जो अभियान चलाए जाने हैं, उनको लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर चार स्थित द आर्नेट होटल एंड कन्वेंशन में आयोजित बैठक में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उन्होंने गाजियाबाद में पहली समीक्षा बैठक बुलाकर ये संकेत दे दिया है कि पश्चिम से ही भाजपा के अगले अभियानों की शुरुआत होगी। इस बैठक में उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी होंगे।
विज्ञापन


किसानों को साधने के लिए भाजपा ने दी है जिम्मेदारी
पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है। इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचे, आज करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात
गाजियाबाद में समीक्षा बैठक से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बुधवार रात वे प्लेन से दिल्ली पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुजारी के बेटे ने चोरी किया था नवजात, पुलिस ने आधी रात को दंपती को सौंपा, सामने आई ये वजह

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पार्टी पश्चिमी यूपी के नेता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना चाहती थी। जाट वोट बैंक को साधने के लिए चौधरी सबसे मजबूत नेता माने जा रहे थे। इससे पश्चिमी यूपी की करीब डेढ़ दर्जन जाट बहुल लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता है। पूरे प्रदेश में भी पिछड़े वोट बैंक को साधने में मदद मिलेगी। चौधरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हैं और पुराने स्वयं सेवक हैं।

भाजपा को मिल सकता है अनुभव का लाभ
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यही नहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के सामने उसे पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद मंडल की लोकसभा की सभी छह सीटें (मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, संभल और रामपुर) गंवानी पड़ी थीं।

सहारनपुर मंडल में सहारनपुर सीट भी भाजपा हार गई थी। मुजफ्फरनगर में मामूली मतों से जीत हासिल की थी। मेरठ और बागपत लोकसभा सीट पर भी भाजपा की जीत का अंतर कम रहा था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पहले की तुलना में गठबंधन की सीटें बढ़ीं।

जाट मतदाताओं का झुकाव सपा-रालोद गठबंधन की ओर देखने को मिला। ऐसे में 2024 केलोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को साधने की तैयारी मेें है। इस सियासी बिसात में भूपेंद्र चौधरी के संगठन के साथ जुड़े रहने का लंबा तजुर्बा, जाट बिरादरी और राजनीतिक अनुभव का लाभ भाजपा उठाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed