फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP announced 15 divisional presidents and district representatives of the district unit.

Meerut News: भाजपा ने घोषित किए जिला इकाई के 15 मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि

Tue, 31 Dec 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP announced 15 divisional presidents and district representatives of the district unit.
मेरठ। भाजपा ने लंबी प्रतीक्षा के बाद जिला इकाई के 15 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्षों में अन्य पिछड़ा वर्ग को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही परंपरागत समर्थक जातियों का भी भाजपा ने पूरा ध्यान रखा है। वरिष्ठ नेताओं की राय का भी ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

भाजपा की मेरठ जिला इकाई में 20 मंडल हैं। लंबे समय से संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा के मेरठ जिला चुनाव अधिकारी उपेंद्र तिवारी ने प्रदेश चुनाव अधिकारी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर 20 में से 15 मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी। मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के नेताओं को प्रमुखता दी गई है। 15 मंडल अध्यक्षों में से चार जाट, चार गुर्जर, दो भूमिहार (त्यागी), दो ब्राह्मण, दो राजूपत, एक सैनी समाज से हैं, जबकि जिला प्रतिनिधियों में चार ब्राह्मण, तीन वैश्य, तीन सैनी, एक गोस्वामी, एक भूमिहार, एक जाट, एक पंजाबी, एक कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन

सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में सिवालखास मंडल अध्यक्ष प्रदीप गेझा व विनोद जिंदल जिला प्रतिनिधि, जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी व दीपेश शर्मा जिला प्रतिनिधि, रोहटा मंडल अध्यक्ष बोबी चौधरी व विशाल गिरि जिला प्रतिनिधि, सरूरपुर मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना व लकी सैनी जिला प्रतिनिधि, मुल्हेड़ा मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौहान व मुनींद्र शर्मा जिला प्रतिनिधि बने हैं। सरधना विधानसभा में लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी व अनिल शर्मा जिला प्रतिनिधि, हस्तिनापुर विधानसभा में पूठी मंडल अध्यक्ष ललित त्यागी व चंद्राबोष सैनी जिला प्रतिनिधि, मवाना पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी व संजीव कुमार जिला प्रतिनिधि, हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा व प्रदीप मान जिला प्रतिनिधि बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किठौर विधानसभा में खरखौदा मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी व पंकज त्यागी जिला प्रतिनिधि, किठौर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर व अखिल अग्रवाल जिला प्रतिनिधि, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी व विक्रांत जिला प्रतिनिधि, रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोनू चौधरी कुनकुरा व अरविंद सैनी जिला प्रतिनिधि तथा सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व सुनील कश्यप जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। बचे हुए पांच मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति नए बनने वाले जिलाध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed