फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP and BSP candidates nominated, SP did not get candidate

Meerut News: भाजपा व बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, सपा को नहीं मिला उम्मीदवार

Tue, 25 Apr 2023 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP and BSP candidates nominated, SP did not get candidate
हस्तिनापुर। निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही नगर पंचायत में चेयरमैन पद व वार्ड सभासद के लिए सभी प्रत्याशी मैदान में कूद चुके हैं। सभी प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन किए, जिसमें अभी तक कस्बे में निर्दलियों के साथ-साथ बसपा और भाजपा की ओर से भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, परंतु सपा की ओर से अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

इस बार कस्बे की नगर पंचायत सीट पर कब्जा करना किसी भी दल के प्रत्याशी के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुनीता वर्मा मैदान में हैं, जिन्होंने इससे पहले एक बार निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं उनके पति अरुण कुमार भी दो बार नगर पंचायत सीट पर चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने चौथी बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।
विज्ञापन

वहीं, बसपा से कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी संतोष और भाजपा द्वारा घोषित की गई सुधा देवी ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। लेकिन अभी तक सपा की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। या यूं कहा जाए कि सपा को हस्तिनापुर से चेयरमैन के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होते ही सभी प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। कुछ जातिवाद पर प्रचार-प्रसार करने में मशगूल नजर आ रहे हैं तो कुछ पार्टी द्वारा अभी तक कराए गए कार्यों के साथ-साथ विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। फिलहाल निकाय चुनाव को लेकर दुकान, गली, मोहल्लों और चौराहों पर चर्चा जोरों पर चल रही है। कस्बे की नगर पंचायत सीट पर इस बार दो लोगों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed