फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp agar vikas me rora bani to hoga

भाजपाई अगर विकास में रोड़ा बने तो हम सड़कों पर उतरेंगे  

Tue, 16 Jan 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
bjp agar vikas me rora bani to hoga
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा सुप्रीमो का सोमवार को जन्मदिन मनाते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेरठ में महापौर पद पर जीत के बाद अब बसपा रुकने वाली नहीं है। यदि शहरी क्षेत्र में विकास कराने में भाजपाइयों ने रोड़ा बनने की कोशिश की तो बसपाई सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

 तेजगढ़ी चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बसपाइयों ने खासतौर पर भाजपा को निशाने पर रखा। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा ने मेरठ शहर की मेयर सीट पर कब्जा कर साबित कर दिया है कि बसपा पार्टी ही भविष्य में भाजपा को टक्कर दे सकती है। कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों में भाजपा नेताओं ने बाधा डाली तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा तो वह भी करेंगे। 
विज्ञापन

महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि शहर के सभी वर्गों के क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा। जिसके लिए जनता ने उन्हें चुना है। पिछले मेयर के समय में भेदभाव के चलते कुछ क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हुए। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि सन 2019 में बसपा सुप्रीमो देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। भाजपाइयों की पोल अब जनता के सामने खुलनी शुरू हो गई है। कोआर्डिनेटर डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया।। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित कुमार जाटव तथा संचालन जिला प्रभारी शाहजहां सैफी ने किया। कार्यक्रम में हाफिज इमरान, जोन इंचार्ज दिनेश काजीपुर, सुनील जाटव, दारा सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. कमल सिंह राज, जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी, जिला प्रभारी अमित शर्मा, दीपक राणा, मुरारी लाल केन, कुंवर जहीर, दयाराम प्रजापति, भारतवीर गुर्जर, ब्रह्मजीत सिंह, उदयवीर त्यागी, नवाब सिंह लखवाया, राजपाल सिंह जाटव, राजन वर्मा, इनाम अंसारी, शारिक ख्वाजा, कांति प्रसाद, मंसूर इस्लाम, केदारनाथ गुर्जर, मुनकाद जसौरी, आदेश त्यागी, शारदा प्रधान, अमित शर्मा, धर्मवीर सैनी सहित बसपा पार्षद मौजूद रहे। 

केक कटा और लूट मची
 इस मौके पर बसपाइयों ने 62 किलो का केक काटा। मंच पर जैसे ही केक कटा, लूट मच गई। केक झपटने के लिए कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। मंचासीन नेता गिरते-गिरते बचे। जिस मेज पर केक सजा था, वह भी गिर पड़ी। बावजूद इसे केक ले जाने वालों में ऐसी होड़ रही कि एक-दूसरे को धकेलना शुरू कर दिया। जिसके हाथ जितना लगा, उसने उतना ही केक लूटा। दूर माइक से बसपा नेताओं ने अपील कि कालेज में पांच काउंटर बनाकर केक और लड्डू बांटे जा रहे हैं। लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। बाद में वहां से लड्डू भी लिए। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed