फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Birth anniversaries of revolutionaries should be celebrated in schools: Arun Govil

विद्यालयों में मनाई जाए क्रांतिकारियों की जयंती : अरुण गोविल

Tue, 18 Nov 2025 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversaries of revolutionaries should be celebrated in schools: Arun Govil
सांसद ने बीएसए और डीआईओएस को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने राष्ट्रीय चेतना एवं स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पहल की है। सांसद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर सभी विद्यालयों में क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जन्मोत्सव व जयंती को विशेष रूप से मनाने के लिए कहा है।

मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने धन सिंह कोतवाल, मातादीन वाल्मीकि, कैलाश प्रकाश, चौधरी चरण सिंह जैसे अमूल्य वीर दिए हैं। इन ज्ञात–अज्ञात सेनानियों के अविस्मरणीय योगदान को विद्यालयों में बच्चों के समक्ष उजागर किया जाना समय की आवश्यकता है। सांसद ने धन सिंह कोतवाल की जयंती पर 27 नवंबर को सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन (प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक) विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है, ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed