फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   biometric attandence

बॉयोमेट्रिक मशीन शुरू न होने पर मुख्य विकास अधिकारी नाराज

Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
biometric attandence
मेरठ। प्रदेश सरकार ने समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कार्यालयों में बॉयोमेट्रिक मशीन लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन जिले के एक-दो कार्यालयों को छोड़कर बॉयोमेट्रिक मशीनों के बिना ही उपस्थिति दर्ज की जा रही है। सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का संचालन करने वाले विकास भवन सभागार में भी हाल बेहाल है। यहां भी एक वर्ष से बॉयोमेट्रिक मशीन खराब है। कई बार जिला सूचना अधिकारी को पत्र लिखने के बाद भी मशीन ठीक नहीं की जा रही है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नाजिर नौरत्न सिंह को मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाल ही में नवागत सीडीओ ईशा दुहन ने जिला विकास अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण करते समय बॉयोमेट्रिक मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, इससे पहले नाजिर नौरत्न सिंह ने 26 फरवरी 2018 और 22 जून 2019 को जिला सूचना अधिकारी कार्यालय को मशीन ठीक करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन इसके बाद भी मशीन को ठीक नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को एक बार फिर नाजिर ने वरिष्ठ सहायक सरोज से जिला सूचना अधिकारी कार्यालय को रिमाइंडर भेजकर मशीन ठीक कराने का पत्र लिखा है। जिससे कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति बॉयोमेट्रिक मशीन से दर्ज की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed