{"_id":"60301d728ebc3ee9434b2321","slug":"bildar-se-rangadaaree-ke-maamale-mein-esateeeph-bhee-jaanch-mein-jutee-meerut-news-mrt526226772","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर से रंगदारी के मामले में एसटीएफ भी जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर से रंगदारी के मामले में एसटीएफ भी जांच में जुटी
विज्ञापन

- एक युवक, दुकानदार सहित अन्य लोगों से हुई पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के साथ शुक्रवार को एसटीएफ भी जांच में जुट गई। थाने में एसटीएफ ने कई लोगों को बुलाया और पूछताछ की। टीम ने धमकी देने के लिए प्रयुक्त फोन से जुड़े सिम के बारे में एक युवक और दुकानदार के अलावा अन्य लोगों से घंटों तक बातचीत की। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगने का दावा किया जा रहा है। जांच अभी जारी है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी बिल्डर अशोक सैनी से 25 जनवरी को वीरेंद्र ढाका नाम के बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके बाद आरोपी ने बिल्डर से 20 लाख मांगने शुरू कर दिए थे। पुलिस ने मुकदमा कर आरोपी की तलाश में लग गई। मेडिकल पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी की टीम भी लगी हुई है। मुजफ्फरनगर सहित कई जगहों पर जांच करने के लिए भी पुलिस टीम गई थी, लेकिन तब कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है।
अब शुक्रवार से एसटीएफ केस की पड़ताल और बदमाशों की तलाश में जुट गई। कुछ दिन पहले जिस युवक से पूछताछ की गई थी। जिस फोन से धमकी दी गई। उसके सिम के बारे में भी युवक और दुकानदार से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
उनसे घंटों तक पूछताछ की गई। सीओ देवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिल्डर को सुरक्षा दे दी गई है। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।