फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike theft accused injured in encounter, two accomplices also arrested

Meerut News: मुठभेड़ में बाइक चोरी का आरोपी घायल, दो साथी भी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bike theft accused injured in encounter, two accomplices also arrested
खरखौदा। चेकिंग अभियान के दौरान खरखौदा पुलिस और बाइक चोर में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, चोरी की गई एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक टीम क्षेत्र के गांव चंदपुरा संपर्क मार्ग पर चेकिंग अभियान में लगी थी। परतापुर की ओर से आ रहे बाइक चालक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक चालक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुजम्मिल उर्फ भूरा निवासी सिंघावली थाना कंकरखेड़ा व स्थायी पता सोफीपुर थाना पल्लवपुरम बताया। जांच में पता चला कि जिस बाइक पर वह सवार था, वह बाइक दिल्ली से चोरी की गई है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में मुजम्मिल ने अपने साथियों विक्रांत निवासी राजपुरा थाना खरखौदा व सागर निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली के नाम बताए। खरखौदा पुलिस ने दोनों आरोपियों को खासपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक स्प्लेंडर व एक इनफील्ड क्लासिक बाइक बरामद की है। जांच में पता चला कि दोनों बाइक नई दिल्ली से चोरी की हुई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी मुजम्मिल दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में करीब दो दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी विक्रांत व सागर भी दिल्ली व मेरठ में कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed