{"_id":"693af0e228622073810320bd","slug":"bike-theft-accused-arrested-three-bikes-recovered-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105733-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार बदमाश फोटो पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान सिवालखास-जानी मार्ग से बाइक चोरी करने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
कस्बा सिवालखास निवासी सागर और हाशिम की घर के बाहर खड़ी बाइक मंगलवार की रात चोरी हो गई थी। दोनों ने बाइक चोरी की रिपोर्ट जानी थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच शुरू की। जांच में एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध साहिल उर्फ नेचा निवासी सिवालखास को बुधवार रात सिवाल-जानी मार्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में साहिल ने पुलिस को दोनों बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों बाइक सहित तीन बाइक कब्जे में ली हैं। बरामद तीसरी बाइक आरोपी युवक ने थाना टीपीनगर क्षेत्र से चोरी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ नेचा पर चोरी सहित दर्जन भर संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।