{"_id":"6154cc168ebc3e4715055997","slug":"bike-riding-youth-shot-sardana-news-mrt5584896115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने गोली मारी
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने गोली मारी
जानीखुर्द। गांव कुराली में एक युवक को बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
गांव कुराली निवासी कुलदीप (35) पुत्र राजेंद्र बुधवार शाम गांव में किसी काम से अपने दोस्त के पास गया था। गांव में सिवाल वाले रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से कुलदीप पर गोली चला दी। गोली कुलदीप के कंधे में लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बाइक सवार हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने घटना में एक रिश्तेदार का नाम बताया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।