फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youth dies, two injured in collision with car

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 29 Dec 2025 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, two injured in collision with car
कार से टक्कर लगने से हुई शाहरयाब का फाइल फोटो
किठौर–मवाना मार्ग पर ईसापुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे तीन राजमिस्त्री को कार सवार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कस्बा निवासी राजमिस्त्री शहरयाब की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी रिहान और नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम करीब 3:00 बजे किठौर–मवाना मार्ग पर ईसापुर गांव के पास हुआ। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार चालक भाग गया।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला बडवालियान निवासी शहरयाब (23), नई बस्ती निवासी रिहान (20) और नाजिम (26) तीनों राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। सोमवार को राधना क्षेत्र में काम के दौरान नाजिम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नाजिम को बाइक पर लेकर शहरयाब और रिहान इलाज के लिए किठौर ले जा रहे थे। उनकी बाइक ईसापुर गांव के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। शहरयाब की मौके ही मौत हो गई जबकि रिहान और नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शहरयाब का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड़ और शम्सपरवेज ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कार से टक्कर लगने से हुई शाहरयाब का फाइल फोटो

कार से टक्कर लगने से हुई शाहरयाब का फाइल फोटो

कार से टक्कर लगने से हुई शाहरयाब का फाइल फोटो

कार से टक्कर लगने से हुई शाहरयाब का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed