फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike-riding woman dies, husband and son injured due to truck collision on Meerut-Baghpat road

मेरठ-बागपत मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Sat, 16 Oct 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding woman dies, husband and son injured due to truck collision on Meerut-Baghpat road
मेरठ-बागपत मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बेटा घायल
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुल के समीप शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की रिपोर्ट जानी थानेे में दर्ज करवाई गई है।

थाना सरधना क्षेत्र के गांव चकबंदी निवासी अशोक (38) पुत्र महावीर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी राखी (34) और पुत्र भूरे (5) के साथ अपनी रिश्तेदारी में गांव मीतली जिला बागपत के लिए बाइक से जा रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुल के नजदीक पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती बच्चे सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में राखी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अशोक और भूरा मामूली रूप से घायल हुए। घायल राखी को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुुंची जानी थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका राखी का शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। अशोक ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed