{"_id":"681d1d80a7b749b004013673","slug":"bike-riding-miscreants-looted-gold-chain-from-lekhpals-wife-near-police-station-meerut-news-c-72-1-smrt1021-133204-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने लेखपाल की पत्नी से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने लेखपाल की पत्नी से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाने के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लेखपाल की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर पीड़िता और अन्य महिलाओं को तमंचा दिखाते हुए धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
पुलिस एनक्लेव में सदर तहसील में तैनात लेखपाल गुरुवचन लाल का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गुरुवचन लाल की पत्नी पुष्पा देवी काॅलोनी की पांच महिलाओं के साथ घर से कुछ दूर दूध लेने जा रही थी। ये महिलाएं लोहियानगर थाने के पास पहुंचीं तो पीछे बाइक पर आए दो बदमाशों ने पुष्पा देवी के गले में पड़ी चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली। पुष्पा देवी और अन्य महिलाओं के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर महिलाएं चीख पड़ीं। बदमाश हापुड़ रोड की ओर भाग निकले।
पीड़ित महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। लेखपाल ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम लगाकर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।