{"_id":"6123dc678ebc3e7a0c017f4f","slug":"bike-riding-miscreants-attacked-youth-who-running-for-police-recruitment-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, कई राउंड फायर भी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, कई राउंड फायर भी किए
Mon, 23 Aug 2021 11:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:05 PM IST
सार
बिजनौर में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार युवकों ने युवक पर हमला किया। दहशत फैलाने के लिए तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर किरतपुर मार्ग पर पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे एक युवक को रोककर आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। लोहे की रॉड सिर में मारने पर युवक घायल हो गया। दहशत फैलाने के लिए तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग की आवाज से आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।
गांव ढकौली निवासी मोनू अपने गांव के ही सूरजभान व धर्मेश शर्मा के साथ नहटौर किरतपुर मार्ग पर पुलिस भर्ती के लिए शाम के समय दौड़ लगा रहा था। बताया जाता है कि राम सिंह इंटर कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक तमंचे लहराते हुए आए और मोनू को रोककर लोहे की रॉड से सिर में वार कर दिया।
जिसमें मोनू घायल हो गया। दहशत फैलाने के लिए तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग की आवाज से आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। आरोपी हमला करके तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल जयकुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।