{"_id":"63e3b70d180482bf21017cdf","slug":"bike-riders-shot-a-young-man-who-was-going-to-buy-vegetables-mawana-news-c-14-1-109872-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सब्जी लेने जा रहे युवक को बाइक सवारों ने गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सब्जी लेने जा रहे युवक को बाइक सवारों ने गोली मारी
Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
8ए - बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल विशाल निवासी डाकखाने वाली गली। (मवाना)
मवाना। फलावदा रोड पर मंगलवार शाम होटल से सब्जी लेने जा रहे युवक को बाइक सवार दो युवक गोली मारकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
मोहल्ला मुन्नालाल डाकखाने वाली गली निवासी विशाल (24) पुत्र राकेश मोहिउद्दीन मिल में ठेकेदार के अंडर में इलेक्टि्रक का काम करता है। इसी फैक्टरी में विशाल का भाई विकास भी नौकरी करता है। विशाल की मां सुशीला ने बताया कि विशाल मंगलवार सुबह फैक्टरी से लौटा था। शाम करीब सात बजे वह पड़ोस के लड़के के साथ होटल से सब्जी लाने गया था। फलावदा रोड पर दोनों पैदल जा रहे थे। बताया गया कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवक विशाल को दो गोली मारकर फायर करते हुए फलावदा की ओर भाग गए।
गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। कुछ बच्चों ने घटना की जानकारी विशाल के घर पर दी। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए। विशाल की मां के अनुसार, विशाल ने बताया था कि सोमवार को मिल के बाहर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। सुशीला का कहना है कि विशाल का किसी से कोई विवाद नहीं था। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कराई जा रही थी रेकी
बताया गया कि सुबह के समय तीन-चार संदिग्ध युवक विशाल के घर के पास खड़े थे। जिस प्रकार विशाल पर हमला हुआ, उससे लगता है कि हमलावर उसकी रेकी करा रहे थे। केवल विशाल ही निशाने पर था। साथ में गए युवक को हमलावरों ने कुछ नहीं कहा। विशाल अविवाहित है। घटनास्थल के आसपास कई दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि पुलिस सीसीटीवी कैमरों खंगालती है तो हमलावरों की पहचान हो सकती है।