फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riders shot a shopkeeper in Milak, police is investigating CCTV footage

मिलक में बाइक सवारों ने दुकानदार को गोली मारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riders shot a shopkeeper in Milak, police is investigating CCTV footage
सरधना। गोली लगने से घायल प्रवीण। संवाद
सरधना। दौराला रोड पर मिलक गांव में दुकान पर बैठे प्रवीण को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपी हमलावर मौके से भाग गए। गोली दुकानदार के दाहिने हाथ से निकलते हुए शटर में जाकर फंस गई। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव मिलक गांव निवासी प्रवीण पुत्र भूषण दौराला रोड पर परचून की दुकान करता है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और दुकानदार को गोली मार दी। गोली प्रवीण के दाहिने हाथ में जाकर लगी। इसके बाद शटर में जाकर फंस गई। गोली लगने से प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर दौड़े और थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि गोली लगने के हर बिंदू पर जांच की जा रही है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed