फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riders hypnotized and snatched Rs 10,000

Meerut News: बाइक सवारों ने सम्मोहित कर 10 हजार रुपये छीने

Thu, 12 Mar 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riders hypnotized and snatched Rs 10,000
मवाना। बाइक सवारों ने सम्मोहित कर गांव जंधेड़ी निवासी कुशलपाल से 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जंधेड़ी निवासी कुशपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुड मंडी स्थित कोआपरेटिव बैंक की शाखा में खाते से 10 हजार रुपये निकालकर बाजार में सामान खरीदने गया था। मोहल्ला तिहाई मनिहारों वाली मस्जिद के सामने पहुंचा तो बाइक पर सवार एक युवक व एक वृद्ध ने उसे रोककर 200 रुपये खुलवाने के लिए कहा। उसने इन्कार किया तो उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन जेब में रखे 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए। प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पूनम जादौन का कहना है कि मामला पैसा छीनने का नहीं, सम्मोहित कर नकदी ले जाने का है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग कुशलपाल से कुछ बात करते दिख रहे हैं, जिसके बाद कुशलपाल दोनों आरोपियों को स्वयं पैसे देते दिख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed