फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riders create ruckus in front of Navodaya Vidyalaya

Meerut News: नवोदय विद्यालय के सामने बाइक सवारों ने किया हुड़दंग

Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riders create ruckus in front of Navodaya Vidyalaya
सरधना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नवाबगढ़ी में सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा केंद्र है। शुक्रवार को परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं के सामने कुछ बाइक सवारों ने हुड़दंग किया। साइलेंसर से पटाखे छोड़कर हूटिंग की। महराज, जुल्फीकार, दीपक व संजय आदि ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे परीक्षा छूटने के बाद कई छात्राएं गेट के बाहर खड़ी थी। कुछ छात्राएं स्कूल की बस में बैठने जा रही थी। तभी कुछ बाइक सवार वहां आए और हुड़दंग करने लगे। बाइक के साइलेंसर से फायरिंग की आवाज निकालने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। जबकि आसपास के दुकानदार भी बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर परीक्षा के दौरान पुलिस तैनात करने की मांग की है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि शनिवार से परीक्षा के समय विद्यालय के बाहर पुलिस तैनात की जाएगी। हुड़दंग करने वालों की बाइक सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed