फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider supervisor died after being hit by an unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइजर की मौत

Wed, 10 Sep 2025 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider supervisor died after being hit by an unknown vehicle
मृतक ओमबीर का फाइल फोटो
जानीखुर्द (मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 35 वर्षीय ओमबीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह हिम्स अस्पताल में सुपरवाइजर था। हरिद्वार रुड़की निवासी ओमबीर पुत्र राजकुमार जानी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर सिवाल खास के पास स्थित हिम्स अस्पताल में सुपरवाइजर था। मंगलवार की रात हिम्स अस्पताल से ओमबीर किसी काम से पास ही स्थित निवाड़ी कस्बे में बाइक पर गया था। लौटते समय कांवड़ मार्ग पर गांव साहलेनगर के पास अज्ञात वाहन ने ओमबीर की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान रात के समय ओमबीर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कांवड़ मार्ग पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने देर रात में खुलवाया। दुर्घटना की जानकारी पर परिजन मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुधवार को शव अपने साथ रुड़की ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed