फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bike rider molest looted villager

बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीणों को लूटा

Fri, 17 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
bike rider molest looted villager
मवाना। गांव मीवा निवासी रविंद्र कुमार को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने खेड़ी मनिहार एवं बाईपास के बीच ओवरटेक करके रोक लिया। उससे नगदी, मोबाइल फोन तथा एटीएम आदि कागजात लूटकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने कागजात खोने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मीवा निवासी रविंद्र कुमार पुत्र ओमवीर सिंह रेलवे में नौकरी करता है। वह सुबह छह बजे वह बाइक से खतौली के लिए निकला था। वह गांव खेड़ी मनिहार से आगे बढ़ा तो अपाचे सवार दो युवक आए तथा उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने उसे धमकी देते हुए उससे साढे़ तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार, पैन कार्ड आदि लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित से कागजात खोने की रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली। मवाना पुलिस लूट की घटनाओं को अब दर्ज करने से कतराने लगी है। जिस कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो चले हैं। बदमाश लगातार लूट की घटनाओं को बेखौफ हो अंजाम दे रहे हैं। एक सप्ताह में यह लूट की तीसरी वारदात है। पुलिस एक भी घटना का खुलासा तो दूर बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed