{"_id":"693edefe6b030b39f2011100","slug":"bike-rider-laborer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106956-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
Sun, 14 Dec 2025 09:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
अंसल कोर्टयार्ड काॅलोनी के सामने हुआ हादसा, परिचित से मिलने पल्लवपुरम जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। अंसल कोर्टयार्ड काॅलोनी के सामने रविवार को डालमपुर गांव निवासी 37 वर्षीय मदान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मदान घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को फोन पर सूचित किया।
मदान के चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि मदान घर में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई और एक छोटी बहन है। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका प्रसव दो-तीन दिन में ही होना है। जिसके लिए मदान रविवार को अपने किसी परिचित से रुपये की व्यवस्था करने के लिए पल्लवपुरम गया था। जाटौली ओवरब्रिज पार करते ही अंसल कोर्टयार्ड काॅलोनी के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मदान घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
मोदीपुरम। आसपास के राहगीरों ने बताया कि मदान ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। टक्कर लगने के बाद मदान हाईवे पर गिर गया और उसका सिर सड़क में लगा। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। मदान ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।