फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider killed in car collision, brother-in-law's leg amputated

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले का पैर कटा

Fri, 05 Dec 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in car collision, brother-in-law's leg amputated
दौराला। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मटौर गांव में कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में मुजफ्फरनगर के मखियाली निवासी राजबीर (47) की मौत हो गई जबकि उसके साले मटौर निवासी किरणपाल उर्फ पप्पू का एक पैर कट गया। दोनों मिठाई लेने के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी किरण अपने भाई किरणपाल उर्फ पप्पू के घर भात नौतने मटौर आई थी। पप्पू की दूसरी बहन मुजफ्फरनगर जिले के मखियाली निवासी बबली भी अपने पति राजवीर के साथ यहां आई हुई थी। किरण की बेटी मीनू की शादी पांंच दिसंबर को तय हुई है। इसको लेकर घर में भात नौतने की रस्म थी। पप्पू और राजबीर मिठाई लेने बाइक से दौराला के लिए निकले।
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 10 बजे जब वह दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे के मटौर में पहुंचे तो यहां अवैध कट पर खतौली की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर भी कट गया। उसे मोदीपुरम स्थित फ्यूचर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर चालक को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजवीर के तीन बच्चे गुडडून, रीति, सुमित है। पत्नी बबली भी भात के लिए मायके आई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गई। जहां एक तरफ घर में खुशियों का माहौल था वही इस हादसे से एकाएक परिवार में मातम पसर गया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर मखियाली गांव चले गए।सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों वाहनाें को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के भतीजे दुर्गेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed