{"_id":"6afb36b1a53f9f488809dc37","slug":"bike-rider-injured-in-collision-meerut-news-c-73-1-mct1008-109433-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टक्कर से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मवाना निवासी पीयूष पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पीयूष किसी काम से शामली गया था। शाम को वह बाइक से वापस मवाना लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी वाहन की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पीयूष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर मामले की नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद