फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Tue, 19 Nov 2024 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
जानी खुर्द (मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर स्थित सिवालखास पुल पर सोमवार रात एक बाइक सवार व्यक्ति साइकिल सवार व्यक्ति से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

सरधना के गांव केहरकी निवासी जितेंद्र सिंह (45) पुत्र चड्ढा सिंह किसान था। सोमवार को वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने के लिए बाइक से पिलखुवा गया था। वहां से जितेंद्र सिंह बाइक पर वापस अपने घर के लिए चला था। कांवड़ मार्ग पर सिवालखास गंगनगर पुल के पास रात 8:00 बजे एक साइकिल सवार व्यक्ति से जितेंद्र सिंह की बाइक टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में घायल जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसके घर गांव केहरकी थाना सरधना में दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक हेलमेट पहने हुए था। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। गंग नहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed