{"_id":"6085e5f48ebc3ec0da564333","slug":"bike-rider-dies-in-accident-on-highway-laward-news-mrt53601639","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन

दौराला। दौराला-सरधना मार्ग पर फ्लाईओवर के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दौराला निवासी अजित सिंह (45) खेती करके अपने परिवार का भरण पोष करते थे। शनिवार को वह अपनी बाइक से रिश्तेदारी में गांव रसूलपुर गए थे। देर रात लौटते समय दौराला-सरधना मार्ग पर स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने अजित की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अजित के दामाद अनुज ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।