फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider died in scooty and bike collision

मेरठ: स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Thu, 16 Feb 2023 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died in scooty and bike collision
मवाना। मेरठ रोड पर बुधवार की शाम स्कूटी व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, स्कूटी सवार दोनों घायल युवकों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सूफियान (14) अपने दोस्त के साथ मेरठ से बाइक पर लौट रहा था। मवाना के पास बैंक्वेट हाल के पास पहुंचा तो मवाना की ओर से तेज गति से जा रही स्कूटी से भिड़ंत हो गई। बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में सूफियान व दीपक और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान सूफियान की मौत हो गई। सूफियान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घायल दीपक व सचिन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। मृतक सूफियान चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मामूली बात पर दो सगे भाइयों को पीटा
मवाना। मोहल्ला काबलीगेट में मंगलवार शाम मामूली बात पर हुए विवाद में दो सगे भाइयों को मोहल्ले के दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने थाने में तहरीर दी है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला काबलीगेट निवासी प्रवीन ने तहरीर में बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक दबंग किस्म के हैं। उसका उनके साथ मंगलवार शाम विवाद हो गया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई बचाने के लिए आया तो दबंगों ने उसे व उसके भाई राहुल को पीटकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed