फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike of Head constable Gopichand has found in the Ganges and posted under security of Chief Minister Kejriwal

UP: गंगा में मिली बाइक, लापता हेड कांस्टेबल का नहीं लगा सुराग, CM केजरीवाल की सुरक्षा में लगी थी ड्यूटी

Wed, 12 Apr 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Apr 2023 06:46 PM IST
सार

Meerut News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं लगा लेकिन, उनकी बाइक गंगा में मिली है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर तेजी से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bike of Head constable Gopichand has found in the Ganges and posted under security of Chief Minister Kejriwal
गंगा में मिली बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के पोहल्ली गांव निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस परिजनों के साथ सिपाही की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, बुधवार को हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर के समीप गंगा से सिपाही की बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी गोपीचंद पुत्र नत्थन दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। इस समय उसकी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर ड्यूटी लगी हुई थी। 
विज्ञापन


वहीं, गोपीचंद फिलहाल आठ अप्रैल तक की छुटटी पर आया हुआ था। बीती 26 मार्च को वह घर से बाहर निकले और फिर वापस नहीं लौटे। 26 मार्च से लापता चल रहे सिपाही की बाइक हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर के समीप गंगा से मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कत्ल...कत्ल...कत्ल, पिता-चाचा और बुआ को बारी-बारी से उतारा मौत के घाट, मंजर देख कांप उठी रूह

बताया गया कि गंगा में मछली पकड़ रहे मछुआरों को बाइक पड़ी दिखाई दी, जिन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने उक्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जब उसका नंबर ट्रेस किया तो यूपी-15 डीडब्ल्यू 8692 निकला। यह बाइक रेखा पत्नी गोपीचंद के नाम है। इस मामले में थाना पुलिस ने सरधना पुलिस से संपर्क किया, जहां पर यह बाइक लापता सिपाही की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अन्य कई मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ विशु हत्याकांड: घरों में कैद थीं महिलाएं, आंखों के सामने उजाड़ दिए घर, ये तस्वीरें हैं गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed