फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike hits divider; two youths critically injured.

Meerut News: बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike hits divider; two youths critically injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खरखौदा बाईपास पर रविवार तड़के करीब 3:00 बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया है।
पुलिस के अनुसार, हाथरस निवासी यश (19) पुत्र मुकेश और वैभव (16) पुत्र बबलू बाइक पर सवार थे। दोनों युवक खरखौदा बाईपास पर टाटा सर्विस सेंटर के सामने पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के हायर सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल यश के पिता भूतपूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर सहारनपुर में तैनात हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक अपने पिता से मिलकर हाथरस लौट रहे थे या हाथरस से मेरठ की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed