फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike collider woman dies, husband injured

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Mon, 28 Sep 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collider woman dies, husband injured
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर रविवार दोपहर कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पास से गुजर रहा एक अन्य युवक भी बाइक की चपेट में आकर चोटिल हो गया। लोगों ने कार चालक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दौराला के गांव चिरोड़ी निवासी सुरेश रविवार दोपहर बाइक से पत्नी मिथलेश को लेकर मेरठ आ रहा था। रुड़की रोड पर पीएसी से आगे निकलने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दंपती सड़क पर जा गिरे। वहां से गुजर रहा लालकुर्ती निवासी राजू भी बाइक की चपेट में आ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने कार चालक को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल सुरेश और राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मिथलेश के शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed