Saharanpur: बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; हायर सेंटर रेफर
Saharanpur News: नकुड़ में अंबाला हाईवे पर महादेव होटल के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। सुमित और गौरव नामक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी लग रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Saharanpur Firing News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। नकुड़ थानाक्षेत्र में महादेव होटल के बाहर थार गाड़ी में बैठे दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि आधा दर्जन हमलावरों ने पहले दोनों से मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया।
गोली लगने से सुमित निवासी गांव सबदलपुर और गौरव निवासी गांव सहजवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित को एक गोली और गौरव को दो गोलियां लगीं। आसपास राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक
सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का नतीजा लग रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवकों पर हमले की सूचना पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। युवकों के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हाईवे पर कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस इस ओर गंभीर कदम नहीं उठा रही है। अपराधी फायरिंग कर फरार हो जाते हैं और पुलिस उन्हें ढूंढती रह जाती है।