फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike-borne attackers open fire on two youths in Nakur, both critically injured

Saharanpur: बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; हायर सेंटर रेफर

Thu, 11 Sep 2025 10:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Sep 2025 10:18 AM IST
सार

Saharanpur News: नकुड़ में अंबाला हाईवे पर महादेव होटल के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। सुमित और गौरव नामक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी लग रही है।

विज्ञापन
Bike-borne attackers open fire on two youths in Nakur, both critically injured
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Saharanpur Firing News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। नकुड़ थानाक्षेत्र में महादेव होटल के बाहर थार गाड़ी में बैठे दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि आधा दर्जन हमलावरों ने पहले दोनों से मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

गोली लगने से सुमित निवासी गांव सबदलपुर और गौरव निवासी गांव सहजवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित को एक गोली और गौरव को दो गोलियां लगीं। आसपास राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का नतीजा लग रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवकों पर हमले की सूचना पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। युवकों के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।


यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हाईवे पर कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस इस ओर गंभीर कदम नहीं उठा रही है। अपराधी फायरिंग कर फरार हो जाते हैं और पुलिस उन्हें ढूंढती रह जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed