फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: youth shot dead by drunk man at teller's shop, injured

बिजनौर: युवक ने नशे में टेलर की दुकान पर बैठे शख्स को मारी गोली, घायल

Fri, 07 Aug 2020 12:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: youth shot dead by drunk man at teller's shop, injured
bijnor police - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को किरतपुर थानाक्षेत्र में  एक नशेड़ी युवक ने टेलर की  दुकान पर बैठे गांव निवासी एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां से उसे डॉक्टरों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को गांव शादीपुर जौना में स्वर्गीय ओमपाल का पुत्र राजन गांव में स्थित पदम सिंह की टेलर की दुकान पर आया। राजन नशे में था। उसने टेलर की दुकान पर बैठे गांव निवासी महावीर सिंह से गाली गलौच की।
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर राजन ने  तमंचा निकालकर महावीर सिंह को गोली मार दी। गोली महावीर सिंह के पेट में लगी। गोली मारकर राजन वहां से बाइक से भाग गया।

घायल को तुरंत सीएचसी किरतपुर में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed