{"_id":"5ed652948ebc3e90aa5f7d67","slug":"bijnor-uttar-pradesh-latest-news-in-hindi-locust-team-has-been-found-in-a-farm-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: खेत में दिखा देशी टिड्डियों का झुंड, विभाग ने केमिकल छिड़कने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: खेत में दिखा देशी टिड्डियों का झुंड, विभाग ने केमिकल छिड़कने के दिए निर्देश
Tue, 02 Jun 2020 06:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में ब्लॉक कोतवाली देहात के एक गांव में गन्ने के एक खेत में देशी टिड्डियों का झुंड मिला है। झुंड देशी टिड्डियों का होने से कृषि विभाग के अफसरों व किसानों को राहत मिली है। विभाग ने इस खेत में टिड्डियों को मारने के लिए केमिकल छिड़कने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई टिड्डियों से बचने के लिए केंद्र व कई प्रदेशों की सरकार सक्रिय हैं। इन टिड्डियों को डिजर्ट टिड्डी या रेगिस्तानी टिड्डी कहा जाता है। हवा के रुख के साथ टिड्डियों का यह दल जिले में भी आ सकता है। इन टिड्डियों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सिपाही को गोली मारकर शातिर फरार, फिर मुठभेड़ में घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को गांव चमरूनवादा बसंती देवी के पांच बीघा गन्ने के खेत में बड़ी संख्या में टिड्डियां देखी गई। इसकी सूचना कृषि विभाग को दी गई तो हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि टिड्डियां देशी प्रजाति की हैं। खेत में काफी कम जगह पर टिड्डियां मिली। उनकी संख्या करीब दो हजार के आसपास थी। आसपास के खेतों व पेड़ों पर टिड्डियां का असर नहीं पाया गया। देशी टिड्डियां ज्यादा बड़ी संख्या में नहीं रहती हैं।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार दिन छिपने पर देसी टिड्डियां पर केमिकल का छिड़काव करने को कहा। वहां मौजूद किसानों कृष्ण कुमार, दिग्विजय सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, कपिल कुमार को टिड्डियां से बचाव के बारे में बताया और रोज खेतों का निरीक्षण करने को कहा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/