फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, UP police arrested four members of the bike gang and spread network in many states

यूपी पुलिस ने दबोचे गैंग के चार सदस्य, जिले समेत आसपास के राज्यों में फैला था नेटवर्क

Wed, 26 Dec 2018 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, UP police arrested four members of the bike gang and spread network in many states
बाइक चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी की बिजनौर पुलिस ने वाहन चोरों के एक गैंग को दबोच लिया है। गैंग से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई हैं। गैंग उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से बाइक चोरी करता है। गैंग का एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग गया।  

विज्ञापन


एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, नगीना देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले एक गैंग को दबोचा है। पकड़े गए गैंग में कोतवाली देहात थाने की रहीमुल्ल्ला कॉलोनी निवासी खुर्शीद, नगीना थाने के गांव बिंझाहेड़ी निवासी प्रधुम, कोतवाली देहात के मोहल्ला बिलाल बस्ती निवासी आशु शर्मा, कोतवाल देहात की आदर्श कॉलोनी निवासी बंटी शामिल हैं। गैंग का एक सदस्य यामीन उर्फ शहजाद मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने चारों बदमाशों के कब्जे से चोरी की चार बाइक मौके पर बरामद कीं। गैंग की निशानदेही पर पुलिस ने उत्तराखंड की सीमा से सटी खो नदी के किनारे खंडहर में गन्ने की पत्ती में छिपाकर रखी गईं सात बाइक बरामद कीं।

विज्ञापन

पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि वह बिजनौर जिले के अलावा आसपास के जिलों और उत्तराखंड राज्य से बाइक चोरी कर आसपास और दूर दराज के लोगों को बेचते थे। चोरी की बाइकों को वह बेचने की फिराक में लगे थे। बाइक चोरी का काम गैंग काफी दिनों से कर रहा है। चोरी की बाइक बेचने में जो रकम आती थी उसे गैंग के सदस्य आपस में बांटते थे। अब तक कई चोरी की बाइक गैंग बेच चुका है। गैंग को पकड़ने वाली टीम में नगीना देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, दरोगा बृजराज सिंह, वीरेंद्र सिंह पुंडीर समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। 
 
छह हजार रुपये में बेचते थे बाइक
पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि चोरी की एक बाइक को वह छह हजार रुपये में बेच देते थे। पहले ग्राहक को पूरी तरह अपने झांसे में लेते थे। उसके बाद बाइक बेचते थे। खरीदार को यह शक नहीं होने देते थे कि बाइक चोरी की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed