फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, twelve women injured in accident and admitted to hospital

हादसा: अगोले से भरी ट्रॉली पलटी, एक दर्जन महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Mar 2019 09:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Mar 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, twelve women injured in accident and admitted to hospital
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

बिजनौर के गांव नारायणपुर के पास ट्रॉली पलटने से एक दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने इनमें से एक युवती समेत पांच महिलाओं को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शेष सात महिलाएं गांव से ही दवाई लेकर अपने घर पर चली गईं।

विज्ञापन

 
गांव सीमली निवासी सुनील कुमार की खेती की जमीन गंगा पार खादर क्षेत्र में स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को वह गांव फजलपुर काजी से महिलाओं को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर खेत पर काम कराने ले गया था। रात लगभग आठ बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में अगोले डालकर जंगल से लौट रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली नारायणपुर के पास पहुंची तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रॉली का पहिया सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरा और ट्रॉली पलट गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में सात महिलाएं दूर जाकर गिरी और एक युवती समेत पांच महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गईं। राहगीरों ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। खबर मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर से दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रॉली के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकलवाकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि सात महिलाएं गांव से ही दवाई लेकर अपने घर चली गई। 

पुलिस के अनुसार गांव फजलपुर निवासी धीर सिंह की पत्नी फूलवती, तेजपाल की पत्नी लक्ष्मी, चेतराम की पत्नी मुनेश, मलखान की पत्नी बबली, विनोद की पुत्री स्वाति गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed