फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: teenager tried to commit suicide by consuming poison, Tired of harassment by a boy

Bijnor: युवक के उत्पीड़ने से तंग आकर किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का किया प्रयास

Tue, 11 Jun 2024 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jun 2024 01:29 PM IST
सार

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने उत्पीड़न से तंग आकर जान देने का प्रयास किया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bijnor: teenager tried to commit suicide by consuming poison, Tired of harassment by a boy
अस्पताल में चल रहा किशोरी का उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने गांव के ही एक युवक के उत्पीड़न से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। युवक किशोरी को परेशान कर रहा था और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


पता चलने पर परिजनों ने तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पिता की ओर से युवक के विरुद्ध तीन दिन पहले चौकी में तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को गांव का ही एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। युवक ने किशोरी के कोई फोटो खींच लिए थे जिन्हें वह किशोरी को सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

युवक के उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।

विज्ञापन

किशोरी के पिता का कहना है कि उसने इस संबंध में कासमपुरगढ़ी में एक प्रार्थना पत्र देकर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग थी, लेकिन तीन दिन बीतने पर भी पुलिस चौकी से उसकी कोई सहायता नही की गई।

वहीं युवक लगातार किशोरी को परेशान करता रहा, जिससे आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने सीएचसी पहुंचकर घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed