फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Six-Year-Old Boy Killed in Leopard Attack, Body Parts Found in Sugarcane Field

UP: बिजनौर में गुलदार का आतंक, छह साल के बच्चे को मार डाला, रात भर तलाशते रहे, सुबह गन्ने के खेत में मिला शव

Thu, 20 Aug 2026 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

बिजनौर के खुशहालपुर मड़का गांव से बुधवार शाम लापता हुए छह वर्षीय अनिकेत के शरीर के अवशेष गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में मिले। वन विभाग ने गुलदार की तलाश शुरू कर पिंजरे लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Bijnor: Six-Year-Old Boy Killed in Leopard Attack, Body Parts Found in Sugarcane Field
मौके पर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में गुलदार के हमले से छह वर्षीय बालक अनिकेत की मौत हो गई। खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी गांव से बुधवार शाम खेलते समय अचानक लापता हुए अनिकेत की ग्रामीण और परिजन पूरी रात तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसके शरीर के अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

खेलते समय अचानक गायब हुआ था अनिकेत
गांव निवासी भूदेव कश्यप का छह वर्षीय बेटा अनिकेत उर्फ कालू बुधवार देर शाम घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए और रातभर आसपास के खेतों तथा रास्तों में बालक को तलाशते रहे।

विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिले शरीर के अवशेष
गुरुवार सुबह ग्रामीणों को गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिले। परिजनों के अनुसार गुलदार ने बालक के सिर और पेट से नीचे के हिस्से को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। पैर का कुछ हिस्सा भी पास में पड़ा मिला। अवशेष मिलने की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार और डिप्टी रेंजर हर गोबिंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ आकांक्षा चौधरी और प्रभारी अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

ड्रोन से गुलदार की तलाश, पिंजरे लगाने का फैसला
बालक पर हमले के बाद वन विभाग ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। ड्रोन समेत अन्य माध्यमों से उसकी मौजूदगी का पता लगाया जा रहा है। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरे लगाने का भी फैसला लिया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की जा रही है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार दिखाई दे रहा था और इसकी जानकारी भी दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के साथ क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed