फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, sexually assaulted for seven years on the girl

युवती को ब्लैकमेल कर 7 साल तक दुष्कर्म, अब दे रहा ये धमकी, पांच पर केस दर्ज

Thu, 15 Nov 2018 03:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, sexually assaulted for seven years on the girl
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के बिजनौर में युवती को निकाह का झांसा देकर एक युवक सात साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवक ने धोखा देकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। युवक युवती के अश्लील फोटो दिखा कर उसकी दूसरी जगह शादी नहीं होने दे रहा है। युवती ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


स्योहारा में थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के ही नौशाद ने सात साल पूर्व उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खेलता रहा। इस दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। युवती ने जब भी युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। कुछ माह पूर्व नौशाद ने बिना बताए दूसरी युवती से निकाह कर लिया। 
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया है कि अब जहां भी उसकी शादी की बात चलती है तो आरोपी उसकी अश्लील फोटो दिखा कर उसकी शादी तुड़वा देता है। 28 अक्टूबर को युवती अपने परिजनों साथ आरोपी युवक के घर पहुंची और विरोध व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। 

थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि युवती ने नौशाद, उसके पिता अनवार अहमद, भाई अफसार, आसिफ और फरमान खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अपने घर से फरार हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed