फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Rashid Masoor also interfered in the politics of Bijnor

बिजनौर: रशीद मसूद का बिजनौर की राजनीति में भी रहा दखल, जिले के कई नेताओं को दिलाए टिकट  

Mon, 05 Oct 2020 10:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Rashid Masoor also interfered in the politics of Bijnor
मुलायम सिंह यादव के साथ काजी रशीद मसूद - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का बिजनौर की राजनीति में भी खूब दखल रहा है। तमाम नेता उनके नजदीकी रहे हैं। कई नेताओं को टिकट दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे बिजनौर के नेताओं से अपने परिवार की तरह मिलते-जुलते थे और बिजनौर भी खूब आते-जाते थे।

विज्ञापन


काजी रशीद मसूद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खूब दबदबा रहा है। बिजनौर की राजनीति से भी उनका खूब नाता रहा। कई नेताओं के जीवन का संवारने में रशीद मसूद का हाथ रहा है। रशीद मसूद चाहे रालोद में रहे या सपा, कांग्रेस में, जिले के नेताओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा। वे काजी रशीद मसूद के साथ ही रहे।

विज्ञापन

नहटौर के पूर्व चेयरमैन रशीद अहमद छिददू, बिजनौर के पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद समेत कई बडे़ नेताओं से उनकी नजदीकी रही है। नगीना से जनता दल के विधायक रहे सतीश कुुमार को टिकट दिलाने में भी रशीद मसूद का हाथ रहा है। सपा से पहली बार पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान को टिकट दिलाने में भी उनकी भूमिका रही। 

रशीद मसूद ने पूर्व विधायक रुचिवीरा को भी 2012 के चुनाव में पहली बार सपा का टिकट दिलाया था। उनके कहने पर ही मुलायम सिंह यादव ने ये टिकट दिया था। वे जिले के तमाम कार्यक्रमों में खूब आते-जाते थे। सपा के रहने के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां से उनकी तल्खी बढ़ गई थी।

टिकटों के जिस बंटवारे को लेकर रशीद मसूद ने सपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था उन टिकटों में रशीद मसूद ने बिजनौर जिले के कई टिकटों में भी फेरबदल की वकालत की थी। लेकिन आजम खां के सामने उनकी नहीं चली थी।

कांग्रेस में चले जाने के बाद भी जिले के नेताओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा। पूर्व विधायक रुचि वीरा समेत जिले के कई नेता सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर उनके जनाजे में शामिल भी हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed