फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor police arrested young man changed his religion love affair

यूपी: धर्म बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, चंडीगढ़ से परवान चढ़ा प्यार, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Sat, 12 Dec 2020 09:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Dec 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bijnor police arrested young man changed his religion love affair
फाइल फोटो
बिजनौर जिले में धर्म परिवर्तन निषेध कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ हैं। चंडीगढ़ में परिवार के साथ रह रही एक युवती को बिजनौर के मंडावली थाने के एक गांव का युवक धर्म बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर फुसलाकर ले गया। 
विज्ञापन


युवक के खिलाफ युवती के पिता ने धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून की धारा के तहत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और आरोपी युवक का चालान कर दिया। अब पुलिस युवती के कोर्ट में बयान कराने की तैयारी में जुटी हैं। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनियापुर की एक युवती का परिवार चंडीगढ़ में पुताई का काम करता है। पिछले दस साल से उसका परिवार वहां रह रहा है। मंडावली थाने के गांव श्यामीवाला के युवक का चंडीगढ़ में युवती के पड़ोसियों के घर आना-जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने युवती व उसके परिजनों को अपना नाम बदलकर सोनू बताया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती के परिवार में सात नवंबर को शादी थी। युवती परिजनों के साथ गांव गुनियापुर आई थी और घर में युवती अकेली थी। 

युवक उसे बहला-फुसलाकर घर से ले गया। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में युवती को भगाने व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई । 

पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर लिया और उसका चालान कर दिया। युवती के कोर्ट में 164 के बयान कराने की तैयारी की जा रही हैं। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के मुताबिक युवती के कोर्ट में बयान के बाद तय हो पाएगा यह धर्मपरिवर्तन का मामला है या नहीं। युवती के पिता ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। शहर कोतवाल राजेश  सोलंकी के मुताबिक युवती के पिता ने लव जेहाद की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed