फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor News: Woman's body found in sugarcane field, police Investigating

Bijnor News: गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, किसान ने दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना

Tue, 25 Apr 2023 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में गन्ने के खेत में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान की सूचना पर पुलिस डॉग सक्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Bijnor News: Woman's body found in sugarcane field, police Investigating
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नजीबाबाद क्षेत्र में गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 


नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव कामराजपुर में आबादी से 100 मीटर दूर किसान नसरुद्दीन का गन्ने का खेत है। मंगलवार की सुबह नसरुद्दीन के साथ अमीर हसन खेत पर काम करने पहुंचा तो गन्ने के खेत से दुर्गंध आई। अमीर हसन ने गन्ने खेत के भीतर जाकर देखा तो साड़ी में लिपटा हुआ एक महिला का गला सड़ा शव दिखाई दिया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: UP बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षाफल की घोषणा आज, छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खेत स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन का कहना है कि महिला का शव 10 दिन पुराना है और महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

बिजनौर से डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और खेत के आस-पास छानबीन की। एसपी सिटी ने थानाध्यक्ष को महिला के शव का डीएनए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्दी खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed