{"_id":"63c52d74296e13256c5f0081","slug":"bijnor-maulana-shamsuddin-chaturvedi-devoted-himself-to-communal-unity-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आलिम-ए-दीन मौलाना शमसुद्दीन चतुर्वेदी का इंतकाल, कौमी एकता के लिए रहे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आलिम-ए-दीन मौलाना शमसुद्दीन चतुर्वेदी का इंतकाल, कौमी एकता के लिए रहे समर्पित
Mon, 16 Jan 2023 04:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:28 PM IST
सार
बिजनौर जनपद के प्रसिद्ध मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी का बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वह हमेशा कौमी एकता के लिए समर्पित रहे।
विज्ञापन
मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के जाने-माने आलिम-ए-दीन मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी का बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। चारों वेदों का ज्ञान रखने वाले मौलाना शमसुद्दीन नोमानी ने कौमी एकता की तकरीरों से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
नगर के जाने-माने आलिम मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी का बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वे 77 वर्ष के थे।मोहल्ला वाहिद नगर निवासी चारों वेदों का ज्ञान रखने वाले शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी ने वेद और कुरान के हवाले से दुनिया को सर्वधर्म संभाव और आपसी भाईचारे पैगाम दिया।
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और वेदों में उनके जिक्र से संबंधित मौलाना शमसुद्दीन की किताब अंतिम महापुरुष ने शमसुद्दीन नोमानी को सामाजिक समरसता के लिए पहचान दिलाई।
विज्ञापन
मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी ने पाकिस्तान, कश्मीर सहित हिंदुस्तान की अनेक सेमिनारों में कौमी एकता ,सर्वधर्म संभाव और इंसानियत से जुड़ी तकरीरों से अपनी अलग पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में तेंदुए से दहशत, राजपाल बालियान बोले-किसान भुगत रहे सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा
विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड.,समाजसेवी एवं फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरेैशी, इंजी. मौअज्जम खां, हाजी मो.फैसल ने आलिम शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी के इंतकाल पर अफसोस का इजहार किया।
उधर, जाने माने शायर और मीडिया कर्मी डॉ. आफताब नोमानी, शहजाद नोमानी के पिता शमसुद्दीन नोमानी के इंतकाल पर सामाजिक संगठनों, शायरों और मीडिया कर्मियों ने संवेदना व्यक्त की।
